मोती बाजार में सफाई करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
मोती बाजार में कई सालों के बाद नालियों की सफाई कराई गई। मेयर अनीता शर्मा ने अपने खर्चे से मजदूर लगाकर नालियों को साफ करवाया।
मंगलवार को मजदूरों ने नालियों के ऊपर से कई स्लैब और लकड़ी के तख्त हटाए और उसके बाद नालियों से पुराने कूड़े और सिल्ट को निकाला। चोक नालियों की सफाई होने पर व्यापारियों ने भी खुशी जताई। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने बताया कि दस दिन तक सफाई कर्मचारी बाजार की सभी नालियों और छोटे नालों को साफ करेंगे। पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग ने सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार प्रकट किया। व्यापारी नेता विनोद खन्ना, राजेश खुराना, प्रत्युषमणी गर्ग आदि ने कहा कि नालियों के साफ होने से व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी दुर्गंध से राहत मिलेगी।