- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा खड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को नगर कोतवाली की टीम खड़खड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रामगढ़ में कुछ लोग आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पांच लोग आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार झगड़ा करने पर आमादा रहे। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी राजकुमार सैनी, आनंद सैनी, सुमित सिंह, अंकुल सैनी, ऋषभ निवासी रामगढ़, निकट संतोषी माता मंदिर, नई बस्ती खड़खड़ी को हिरासत में ले लिया गया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।