फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रुचि से ही करियर चुनें युवा: तोमर

विज्ञापन
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से पूर्व कार्यक्रम में मेधावी छात्? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रूचि व योग्यता के अनुसार ही अपने कार्य तथा रोजगार का चुनाव करना चाहिए। इससे उनको सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेहनत के बिना कभी भी सफलता नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

विनीत तोमर एसएमजेएन पीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह और छात्र सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मतदाता सत्यापन कार्य में छात्र छात्राओं के शामिल होने को सराहनीय प्रयास बताया। कहा कि छात्र-छात्राओं के इस प्रयास से जनपद हरिद्वार का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जो कि अब बढ़कर 66 प्रतिशत हो गया है, लेकिन अभी भी शत प्रतिशत मतदान में 34 प्रतिशत की और अधिक आवश्यकता है। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत लखन गिरि ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। शिक्षण संस्था के माध्यम से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि देश को जिम्मेदार नागरिक मिल सकें। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य का गठन नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था। इसके बाद जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनमें अनन्या भटनागर, मुकुल पुंडीर, कुणाल धवन और देविका पंचोली ने शहीदों को समर्पित गीत प्रस्तुत किए।
समारोह में राष्ट्रीय अभियान स्वीप और मतदाता सत्यापन में उल्लेखनीय कार्य करने पर मेधावी छात्र-छात्राओं कुणाल धवन, हेमंत कुमार, अनन्या भटनागर, पूर्णिमा, प्रीति, कामना त्यागी, सिमरन अरोड़ा, मुकुल कुमार, काजल कश्यप, शीतल, निक्की शर्मा, मनिषा कंडारी, गायत्री शर्मा, मोनिका शाह, शोएब, परीचा त्यागी, काजल, अंबिका, कु निधि आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय माहेश्वरी, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. लता शर्मा, पुनीता शर्मा, डॉ. निविंध्या शर्मा, रिंकल गोयल, डॉ. रीतू चौधरी, विनित सक्सेना, अंकित अग्रवाल, निमिशा शर्मा, मोहन चंद्र पांडेय, संजीत कुमार और अशोक चौहान सहित कॉलेज के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें