फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मधुर आवाजों से श्रोताओं को किया मंत्र-मुग्ध

विज्ञापन
स्वरसंगीत एकेडमी की ओर से आयोजित संगीत कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वर संगीत एकेडमी ने बच्चों के बीच संगीत कार्यक्रम कराया। जिसमें लगभग 50 बच्चों ने अपनी मधुर आवाजों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

संगीतज्ञ राजीव लोचन भट्ट के निर्देशन में करुणा चौहान, श्वेता पटेल, आशीष बजाज की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। बच्चों की ओर से सुंदर गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। गीतों का गायन करने वाले समस्त बच्चों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों से समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में भी अच्छा कॅरियर और नाम कमाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. संध्या शर्मा, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, गोपी चौहान, नितिन गौतम, माया चौहान, नरेंद्र अग्रवाल, कुलदीप खंडेलवाल, करुणा चैहान, आचार्य योगी रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें