फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुर्घटना में घायल बच्चे की मौत, ई-रिक्शा चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थान सिंह पुत्र नरेश पाल निवासी ग्राम विचौला ढूकी थाना विलारी जिला मुरादाबाद यूपी ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीते 17 अक्तूबर को हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आए थे। हरकी पैड़ी पर जाते समय दोपहर पार्किंग साइड से एक ई-रिक्शा आया और अनियंत्रित होकर पत्नी के ऊपर पलट गया। पत्नी की गोद में दो साल बेटा अर्पित भी था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसके पुत्र अर्पित की मौत हो गई। पत्नी का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें