घरों में छठ की तैयारियां
बाजारों में खरीदारी के साथ-साथ घरों में भी छठ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। व्रती महिलाएं पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ तैयार करने के लिए गेहूं को साफ कर, धोकर धूप में सुखाने में जुटी हैं। पूरी तरह सूखने के बाद गेहूं की पिसाई कराई जाएगी। प्रसाद की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए कई परिवार अलग चक्की में आटा पिसवाने की तैयारी कर रहे हैं। घरों में छठ के पारंपरिक गीतों का गूंजना पर्व की धार्मिक आस्था और उल्लास को और बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें...बदरीनाथ: वीकेंड पर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए मची मारामारी, आंकड़ा 23 लाख पार
प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त
छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। गंगा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था और पार्किंग को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने पर विशेष जोर दिया गया है।