फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खरना अनुष्ठान के साथ छठ पर्व की परंपरा

Sat, 14 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही व्रती महिलाओं ने अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी थीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं बहादराबाद स्थित छठ घाट पर एकत्र हुईं और बेदी का निर्माण कर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम होते ही खरना प्रसाद तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई। व्रती महिलाओं ने पूजा की पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, चावल और दूध से पारंपरिक खीर तैयार की। खरना के प्रसाद को छठी मैया को अर्पित करने के बाद व्रती महिलाओं ने स्वयं ग्रहण किया। इसके बाद प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों में वितरित किया गया। खरना अनुष्ठान के साथ ही छठ व्रत का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं लगभग 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें