फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर सीएचसी में प्रसूती सेवाओं पर संकट

Thu, 14 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
सीएचसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में अब प्रसूती सेवाओं का संकट खड़ा हो गया है। शासन ने अस्पताल में अटैच चल रही दोनों स्टाफ नर्सों का अटैचमेंट रद्द कर दिया है। अब अस्पताल की प्रसूती सेवाएं केवल एक स्टाफ नर्स और दो एएनएम के भरोसे है। अब 24 घंटे सेवाएं देना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होगा। ऐसे में प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए दिक्कत बढ़नी तय है।
विज्ञापन

ज्वालापुर चौक बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से स्टाफ की कमी चली आ रही है। शासन ने करीब दो साल पहले स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी और ममता को सीएचसी ज्वालापुर से अटैच कर दिया था। इसके बाद से दोनों यहां अपनी सेवाएं दे रही थी। घनी आबादी वाले ज्वालापुर क्षेत्र से महीने भर में करीब 50 से 60 डिलीवरी हर महीने इस अस्पताल में कराई जाती रही हैं। मगर शासनस्तर से स्वास्थ्यकर्मियों के अटैचमेंट रद्द करने पर यहां प्रसूती सेवाओं का संकट पैदा हो गया है। दोनों स्टाफ नर्सों को रिलीव भी कर दिया गया है।  
--------
सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है, पीएचसी को सीएचसी तो कर दिया गया, मगर सुविधाएं पीएचसी की भी नहीं है। इस बारे में सीएमओ और शासन में बात की जाएगी। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 - आदेश चौहान, विधायक रानीपुर
-----------
 ज्वालापुर सीएचसी बेस डिलीवरी प्वाइंट हैं, यहां स्टाफ नर्सों का अटैचमेंट रद्द होने से वाकई प्रसूती सेवाओं में दिक्कत आएगी, कई अन्य जगहों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। यह शासन स्तर का मामला है, फिर भी इस बारे में पत्राचार कर आला अधिकारियों को दिक्कतें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

 -बीएस जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें