फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा से लौटी चार साल पुरानी रौनक

Mon, 16 May 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
धर्मनगरी में यात्रियों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा जोर पकड़ने लगी है। हरिद्वार के सभी प्रमुख घाटों और बाजारों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी है। बाहरी राज्यों से आने वाली बसें और ट्रेनें पैक होकर आ रही हैं। यात्रा के शुरूआती दौर में ही यात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से धर्मनगरी के व्यापारी भी खुश हैं। व्यापारियों के चेहरे पर अर्द्धकुंभ की निराशा अब उम्मीद में बदलने लगी है।
विज्ञापन

जून 2013 केदार जल प्रलय के बाद से उत्तराखंड की रीढ़ समझने जाने वाली चारधाम यात्रा पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। 2013 में जून के बाद तो यहां यात्रियों के दर्शन होने दुर्लभ हो गए थे। वर्ष 2014-15 में भी काफी कम लोग चारधाम की यात्रा पर आए। इसका सीधा असर शहर के व्यापार पर पड़ा। हर वर्ग यात्रा में तेजी नहीं आने से प्रभावित हुआ था। शहर के व्यापारियों और दूसरे कामकाज से जुड़े लोगों को अर्द्धकुंभ मेले को लेकर भी उम्मीद थी, लेकिन मेले में बहुत श्रद्धालु यहां पहुंचे। एक-दो स्नान को छोड़कर सभी फीके रहे। लेकिन पिछले एक सप्ताह से तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। नौ मई को चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से बाहरी प्रदेशों के यात्रियों का यहां पहुंचना शुरू हो चुका था। अब यात्रा ने पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि स्कूलों की छुट्टियां और मैदानी क्षेत्रों में भारी गर्मी पड़ने से भी काफी संख्या में यात्री व पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। सुबह से आधी रात तक धर्मनगरी की सड़कों पर यात्रियों की चहलकदमी देखी जा सकी है। दिनभर गंगा के घाटों पर भारी भीड़ दिखाई देती है। सुबह और शाम आरती के समय गंगा के सभी घाट खचाखच भरे रहते हैं।
---------------------
ट्रैवल्स व्यवसायियों की चांदी
चारधाम यात्रा के रंग पर आने के साथ ही ट्रैवल्स व्यवसायियों की खूब चांदी कट रही है। हर रोज हरिद्वार से सैकड़ों की तादाद में वाहन श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बढ़ने के साथ ही कई ट्रैवल्स एजेंसियों के संचालकों ने पंजाब और हरियाणा से भी प्राइवेट टैक्सियां अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मंगवा ली हैं।
विज्ञापन

--------------
होटल और धर्मशालाएं भी गुलजार
हरिद्वार। श्रद्धालुओं की भीड़ आने के साथ ही होटल और धर्मशालाओं में भी रौनक बढ़ गई है। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए ट्रैवल्स एजेंसियों ने कई जगह होटल और धर्मशालाओं में भी अपने काउंटर लगा दिए हैं। कई जगह रेट लिस्ट पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है। हालांकि धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ और महामंत्री विकास तिवारी का कहना है कि धर्मशालाओं की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-------------
स्टेशन लगी रही यात्रियों की भीड़
हरिद्वार। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। यहां आने वाली अहमदाबाद मेल, बांदीकुई, बांद्रा एक्सप्रेस, हरिद्वार पैसेंजर, कोच्चीवेली एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस खचाखच भरकर आई। समर स्पेशल एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ आई। वहीं दिल्ली से आने वाली बसें भी फुल भरकर आ रही हैं।
----------------------------
गेट पर लगता रहा जाम
ट्रेनों से आए यात्रियों को लेने के लिए आई कारों और ऑटो के कारण रेलवे स्टेशन के दोनों गेटों पर जाम लगता रहा। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के जवान भी नहीं दिखे। जिससे यात्री दिनभर परेशान होते रहे।
----------
बसें पार्क होने से यात्री परेशान
हरिद्वार। टीजीएमओयू (टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन) कंपनी के चालकों की ओर से होटल राही मोटल के गेट के सामने बसें पार्क करने और मोड़ने से चारधाम यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए होटल के प्रबंधक ने बसों को सीज करने और चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को पुलिस को पत्र लिखा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल राही मोटल के प्रबंधक सुशील नौटियाल ने बताया कि टीजीएमओयू के बस चालकों की ओर से होटल के गेट से सटाकर बसें पार्क करने और मोड़ने से होटल में आने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने पुलिस से पार्क होने वाली बसों को सीज करने और चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें