फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : सातवें दिन 3218 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Thu, 23 Apr 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑफलाइन पंजीकरण कराने वालों की कुल संख्या 16,500 पहुंची
विज्ञापन

हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण का सातवां दिन यात्रियों से भरा रहा। इस दिन कुल 3218 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया जिससे अब तक पंजीकरण कराने वालों की संख्या 16,500 हो गई है। यह यात्री देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं। पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। इसमें बदरीनाथ धाम के लिए 907 यात्रियों ने पंजीकरण कराया जो आज की सबसे अधिक संख्या है। केदारनाथ धाम के लिए 895 यात्रियों ने अपना नाम दर्ज कराया। गंगोत्री धाम के लिए 710 और यमुनोत्री धाम के लिए 706 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। हेमकुंड साहिब के लिए कोई पंजीकरण नहीं हुआ। कुल मिलाकर, सातवें दिन 3218 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। मा.सि.रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें