फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पथरी में चोरों ने घर से जेवर-नकदी और खेत से मोटर की साफ

Thu, 23 Apr 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुभाषगढ़ में घर का ताला तोड़कर हजारों के आभूषण चोरी
विज्ञापन

- धारीवाला में ट्यूबवेल से मोटर ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
पथरी। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने घर से जेवर और नकदी व एक खेत में लगी मोटर पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुभाषगढ़ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़ा और उसमें रखे हजारों के सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली। वहीं, दूसरी घटना धारीवाला गांव की है। मेघराज ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर बिजली मोटर चोरी कर ले गया। जब वह खेत पर पहुंचा तो ट्यूबवेल का ताला टूटा हुआ था और मोटर गायब मिली। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें