फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती के बाद पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निशा यादव को पुलिस अधीक्षक (तकनीकी एवं महिला सुरक्षा) बनाया गया है। सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस लाइन और कार्यालय का कार्यभार दिया गया है। संजय चौहान को क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर के साथ आंकिक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नताशा सिंह को क्षेत्राधिकारी सर्किल रुड़की, अभिनय चौधरी को क्षेत्राधिकारी सर्किल मंगलौर तथा देवेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्राधिकारी सर्किल लक्सर का दायित्व सौंपा गया है। वहीं विपेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ कुंभ मेला-2027 और थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें