फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चमरिया नहर का पानी सड़क पर बहा, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नहर की सफाई नहीं होने से सड़क पर भरा पानी, रात में हादसे का भी खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में चमरिया नहर का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लालढांग कब्रिस्तान से नयागांव जाने वाले मार्ग पर नहर की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर आ रहा है। सड़क पर पानी भरने से नयागांव से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी ड्रेस भीग जाती है।
ग्रामीणों संदीप रावत, सुनील रावत, विमल रावत, संतोषी देवी, आरती देवी, सोनी, राखी, रजनी देवी, साधना और जोगिंदर सिंह ने बताया कि नहर में पानी अधिक होने और सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। रात के समय सड़क और नहर का जलस्तर लगभग एक समान दिखाई देने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को मामले की जानकारी दी। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अभिषेक गुसाईं ने बताया कि नहर की सफाई के लिए श्रमिकों को भेजा गया था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण काम नहीं हो सका। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। नहर की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें