फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार सौ किलोमीटर की यात्रा कर बाबा केदारनाथ पहुंचेगा चमन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। आस्था जब अटूट होती है तो न साधन मायने रखते हैं और न ही दूरी। ऐसा ही देखने को मिला श्यामपुर हाईवे पर। उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी युवक चमन सैनी पैदल ही बाबा केदार के दर्शन करने चल दिया, जो करीब 400 किलोमीटर की यात्रा करेगा।
विज्ञापन

देवभूमि में चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा के देश-दुनिया के लोग पहुंच रहे हैं। बाबा केदारनाथ धाम जाने के लिए भी जहां लाखों श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार कार, बस, टेंपो ट्रैवलर और हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे हैं, वहीं चमन बिना वाहन और बिना पैसों के सिर्फ विश्वास और श्रद्धा के सहारे बाबा केदारनाथ के दर की राह पर निकल पड़ा है। इस युवा श्रद्धालु की आस्था देखकर राह चलते लोग भी मदद कर रहे हैं और उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
चमन सैनी ने बताया कि केदारनाथ बाबा से एक मन्नत मांगने जा रहा हूं, जो मैं सिर्फ अपने बाबा को ही बताऊंगा। इसी श्रद्धा के चलते मैंने पैदल जाने का निश्चय किया। रास्ते में लोग भोजन और पानी दे देते हैं। रात होने पर जहां जगह मिल जाती है, वहीं सो जाता हूं। ये सब बाबा केदारनाथ की कृपा से ही संभव हो रहा है। मुझे अब तक कोई कष्ट नहीं हुआ है। एक मई से शुरू हुई यात्रा जारी है। 22 मई को बाबा केदार के दर्शन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें