फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाते हुए याद किया उनका बलिदान

विज्ञापन
गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर पुष्प अर्पित करते अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सदस्यों ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाते हुए उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जमालपुर कलां में मित्र वाटिका में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बलिदानों भरा हुआ है। आजादी में अनेकों लोगों ने अपनी आहुति दी। 1857 की क्रांति के सूत्रधार धनसिंह कोतवाल ने अंग्रेजी सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने गुर्जरों के इतिहास को बदलने नाकाम प्रयास किया है। इस मौके पर संदीप प्रधान, गोपी प्रधान, संजीव चौहान, सेठपाल चौधरी, प्रदीप चौधरी, विजय कुमार, जोगेंद्र चौहान, केपी चौहान, संजय खटाना, धनसिंह चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें