फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विश्वेवरानदं गिरि महाराज का रजत पट्टाभिषेक समारोह मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंद आश्रम के एकादश पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का रजत जयंती पट्टाभिषेक समारोह रविवार को कनखल स्थित सूरत गिरि बंगला समेत संस्था की तमाम शाखाओं में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु पूजन, रुद्राभिषेक, भंडारे के साथ गरीबों को राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

विदित हो कि आज ही दिन 25 वर्ष पूर्व स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज को सूरत गिरि बंगला के महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया गया था।
रजत जयंती समारोह की शुरुआत सुबह गुरु पूजन के साथ हुई। इसके बाद रुद्राभिषेक किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना से सभी त्रस्त है। इस कारण संस्था की सभी शाखाओं में रुद्राभिषेक का आयोजन कर कोरोना को परास्त करने की भगवान महादेव और गुरुजनों से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर स्वामी विश्व स्वरूपानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलानंद गिरि, प्रकाश भाई, अपर मेला अधिकारी सरदार हरवीर सिंह, नोछल अधिकारी नररेंद्र यादव, आचार्य विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें