फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय  निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा. संदीप सक्सेना  और राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बृहस्पतिवार की रात हरिद्वार पहुंचकर चुनावों के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मेला नियंत्रण भवन  में हुई बैठक में  डा. संदीप सक्सेना ने चुनाव आयोग के प्रेक्षकों से भी तैयारियों के संबंध में  रिपोर्ट ली।  इस दौरान बताया गया कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।  
विज्ञापन


 डा. सक्सेना ने कहा कि अब प्रचार का अंतिम दौर शुरु हो रहा है ऐसे में  एक्साइज, वित्त  और  आयकर विभागों के अधिकारियों को  सघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए।  प्रचार के अंतिम  48  घंटे में हर वाहन की चेकिंग की जानी चाहिए। राधा रतूड़ी ने बार्डर के साथ ही जिले के सभी प्रमुख प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। अवैध रुप से धन बांटने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल शर्मा, आईटी निदेशक कुशल पाठक, आईजी दीपम सेठ, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें