फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सीबीआई की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रानीपुर कोतवाली के बीएचईएल स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में तीन घंटे की पूछताछ
- पूछताछ के बाद राठौर को छोड़ा, वापस लौटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में शनिवार को सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। पूछताछ के बाद शाम करीब सात बजे सीबीआई की टीम गेस्ट हाउस से रवाना हो गई। वहीं, सुरेश राठौर भी अपने घर लौट गए। पूरी कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले साल दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई थी। उर्मिला सनावर ने ऑडियो के संबंध में कई दावे किए थे। इसमें भाजपा से जुड़े एक वीआईपी का जिक्र होने की बात भी सामने आई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर भी विभिन्न दावे किए गए थे।
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप और उससे जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद मामले में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इसी प्रकरण में शनिवार की शाम करीब चार बजे सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंची। भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ शुरू की गई। शाम सात बजे टीम ने पूछताछ के बाद राठौर को छोड़ दिया। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन सवालों पर चर्चा हुई और उनके क्या जवाब मिले, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


जांच में पूरा सहयोग करूंगा : विधायक
पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के सामने पूरी बात रखी है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और अभी भी कर रहे हैं। उर्मिला सनावर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहता कि उर्मिला कौन है, कौन नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें