बहादराबाद। बेगमपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी की पार्किंग से कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की है। मोहन वीर सिंह निवासी सुमन नगर ने तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को रोजाना की तरह ओरिएंट ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने सुबह आठ बजे गया। कंपनी की पार्किंग में बाइक लॉक लगाकर खड़ी कर कंपनी में चला गया। छुट्टी के दौरान वापस लौट तो बाइक नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद