फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Sat, 27 Jun 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर के मुख्य सड़क व आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सुभाषनगर पीएसी रोड स्थित मुख्य नाले के विशेष सफाई अभियान की भी शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की शुरुआत करना नहीं, बल्कि जनसुविधाओं का स्थायी विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और मानसून को देखते हुए नालों की युद्ध स्तर पर सफाई से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को सफाई में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद अरुणा देवी, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, कैलाश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें