फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक को टक्कर मारने के आरोप में चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल करने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सहारनपुर के ग्राम छिदवना थाना रामपुर मनिहारान निवासी फैसल अली ने तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल को उसका भाई अफजल व माजिद अली किसी कार्य से हरिद्वार आए थे। यहां से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। खेड़ली गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अफजल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कोमा में चला गया। अभी भी हालत गंभीर बनी है। एसओ अनिल चौहान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें