फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सचिव से मिलकर किसानों ने मांगी यूरिया और खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहकारी समितियों में 15 दिनों से डीएपी और यूरिया खाद नहीं होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। जिससे किसानों ने समिति सचिव से मिलकर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि खाद जल्द नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। बादशाहपुर, कटारपुर, पथरी, अलावलपुर, जमालपुर कलां में बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समितियां हैं। सभी सहकारी समितियों के गोदामों में पिछले दो सप्ताह से डीएपी व यूरिया खाद नहीं है। करीब पचास गांवों के किसान डीएपी व यूरिया खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन




किसानबीरम, नरेश, सोमपाल, रमेश, प्रमोद, इलयास, जहीर, हाशिम आदि किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में गन्ने की बुवाई का कार्य चल रहा है। गन्ने की बुवाई में डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। समय पर डीएपी खाद नहीं मिलने से गन्ने की बुवाई में देरी हो रही है। अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। बादशाहपुर बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव विपिन चौहान का कहना है कि डीएपी और यूरिया खाद की डिमांड विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही डीएपी व यूरिया खाद की रैक आने की उम्मीद है। खाद आते ही किसानों को मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें