फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास एवं ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व विष्णु लोक कॉलोनी निवासी पूनम (26) पत्नी श्याम सुंदर की फांसी के फंदे से लटककर संदिग्ध मौत हो गई थी। ससुरालियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। यहां पहुंच मृतका के पिता सर्वजीत सिंह निवासी निरहू कैथोरा बनकटी जिला बस्ती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी की शादी पांच माह पूर्व मई में शादी हुई थी। आरोप है कि तभी से ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। वह ससुराल पक्ष को पचास हजार दे भी चुके थे, लेकिन वह तीस हजार की रकम और मांग रहे थे। आरोप था कि तीस हजार की रकम न मिलने पर पति श्याम सुंदर, ससुर वकील प्रसाद एवं सास शांति देवी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर पति और सास ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें