भाजपा नेता पर हमले के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भाजपा का एक नेता रविवार रात अपने नाबालिग बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। विष्णु घाट के पास वासु शर्मा निवासी निंबूघेर, सागर नैथानी निवासी हाथी खाना, श्रेय शास्त्री निवासी रामघाट और सार्थक कोठियाल निवासी छोटी जोगियामंडी ने उनकी स्कूूूूटी को रोक लिया। आरोप है कि बेटे के साथ अश्लील हरकत की गई। विरोध करने पर चारों युवकों ने भाजपा नेता की जमकर धुनाई की। कुछ लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित भाजपा नेता ने उसी रात शिकायत की थी। अब जाकर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।