फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कनखल में सरेराह फायरिंग करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए सनसनी फैलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग में बाल-बाल बचे जूस सेंटर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पिल्ला गैंग के आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापे मारे। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार निवासी जगजीतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की फुटबाल ग्राउंड के पास जूस सेंटर है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर दो फायर झोंक दिए और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने वाल्मीकि बस्ती और फिर जगजीतपुर पीठ पुलिया, राजा गार्डन में भी फायरिंग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें