फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विवाहिता का उत्पीड़न करने में पति और ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उजमा निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2023 को मुदस्सिर निवासी खाता खेड़ी इब्राहिम कॉलोनी, सहारनपुर से हुई थी। विवाह में दान-दहेज के रूप में लाखों के जेवरात, फर्नीचर, घरेलू सामान, नकदी, कपड़े, बुलेट, एक प्लॉट तक दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से पति मुदस्सिर, सास समीना, ससुर आदिल, जेठ साजिद, देवर सनव्वर और ननद जीनत दहेज की मांग करने लगे। सभी ने मिलकर उसे तीन लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट भी की।
आरोप है कि दबाव में आकर पिता से लेकर दो लाख लाकर ससुराल वालों को दिए। मार्च 2024 में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची होने पर भी ससुराल पक्ष ने उसे ताने दिए और पति ने जहर खाने तक को कहा। आरोप है कि बीती 31 जुलाई को पति और ससुरालियों ने उस पर दस लाख लाने का दबाव बनाया। मना करने पर पिटाई की। पति व देवर ने उसके गले में रस्सी डालकर जान लेने की कोशिश की, जबकि सास और जेठ बोतल में तेल डालकर जलाने का प्रयास करने लगे। किसी तरह पीड़िता ने अपनी जेठानी के फोन से मामा को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाकर थाने लाई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें