I
Iनगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में एक खोखे के अंदर मांस बनाने का आरोप लगाते हुए खोखा स्वामी के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े एक नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।I
I
I
Iबृहस्पतिवार को हरिद्वार ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद घाट के सामने एक खोखे पर मांस बनने की सूचना पर तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोग पहुंचे थे। जहां मांस मिलने पर खोखा मालिक की पिटाई कर दी। दुकान पर मौजूद एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने जब बीच बचाव किया तो उस पर भी डंडे से हमला कर दिया था। पुलिस ने पहुंच कर हंगामा शांत करते हुए खोखा स्वामी संदीप शर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया था। देर शाम खोखा स्वामी संदीप शर्मा पुत्र कुंवर निवासी योगीपुरम काॅलोनी जमालपुर कलां कनखल ने पुलिस को मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
I
Iबताया कि वह हाइवे किनारे चाय की ठेली लगता है। बृहस्पतिवार की दोपहर में दुकान पर एक कार आकर रुकी, जिससे दो लड़के आए। वह उस वक्त खाना खा रहा था। आरोप है कि थोड़ी ही देर में 10-12 युवक पहुंच गए, जिसमें एक का नाम अनुराग मिश्रा है। सभी ने डंडों से उसे और सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए दुकान का सामान नष्ट करते हुए झोपडी में तोड़फोड़ कर डाली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।I