फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार सवारों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कार सवारों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए उसे हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र कुमार विमल निवासी गली नंबर छह अंबेडकर नगर ज्वालापुर ने शिकायत दी। बताया कि मंगलवार की रात अपने मित्र के साथ एक कार्यक्रम से रानीपुर मोड़ से सेक्टर एक की तरफ जा रहा था। टिबड़ी वाले रास्ते पर कुछ सामान लेने के लिए रुक गए। तभी यहां एक लाल रंग की गाड़ी आकर रुकी और इसमें सवार चार से पांच युवक निकल कर बाहर आए।
आरोप है कि सभी ने आते ही दोनों से अभद्रता करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। अचानक धारदार हथियार से शैलेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। लहूलुहान होने आरोपी हत्या कर देने की धमकी देकर निकल गए। तब उसका दोस्त उसे लेकर अस्पताल में पहुंचा। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें