श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर नीलेश्वर महादेव मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार सवारों को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। बताया कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। खाई गहरी होने के बावजूद बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लोगों से सतर्कता बरतने और सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।