फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार ने मारी युवती को टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संगीता (30) निवासी गंगोत्रीपुरम कॉलोनी, जमालपुर कलां, कोतवाली कनखल बृहस्पतिवार को किसी काम से दोपहिया वाहन पर पांवधोई से घासमंडी की ओर जा रही थी। वाल्मीकि बस्ती के पास पहुंचते ही अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान संगीता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें