फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक बंदी, गंगनहर मैली की मैली

Sat, 21 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक माह तक गंगनहर बंदी के बाद भी सिंचाई विभाग एनडीजीसी की ओर से मरम्मतीकरण और साफ-सफाई का कोई काम नहीं कराया गया। ऐसे में गंगनहर मैली की मैली रह गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की देर रात 12 बजे गंगनहर चालू होने की उम्मीद है और शनिवार की देर शाम तक शहर में पानी आने की संभावना जताई जा रही है।  दहशरे से दीपावली तक हर साल गंगनहर बंद की जाती है, ताकि साफ-सफाई और मरम्मतीकरण का आवश्यक कार्य कराया जा सके।
इस बार 22 अक्तूबर से 20 नवंबर तक गंगनहर बंद की गई, लेकिन बजट के अभाव में यूपी एनडीजीसी की ओर से कार्य नहीं कराया जा सका। गंगनहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। साथ ही गंदगी की भी भरमार है, लेकिन यूपी सिंचाई विभाग की ओर से कार्य नहीं होने से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

वहीं हरिद्वार में कुंभ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने गंगनहर क्लोजर का समय 15 नवंबर से बढ़ाकर 20 तक करा दिया था। यूपी उत्तरी खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता सीबी यादव के अनुसार शुक्रवार की रात 12 बजे गंगनहर में पानी छोड़ा जाना है। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई है, लेकिन ज्वालापुर रेलवे लाइन के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ काम किया जा रहा है, जिस कारण थोड़ी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि काम को देखते हुए नहर में थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में शनिवार की देर शाम तक रुड़की में गंगनहर का पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें