फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने की थी वन विभाग से मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लालढांग। लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाए जाने की मांग की थी।
शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे गुलदार ने गांव में अर्जुन बिष्ट की गोशाला में घुसकर वहां बंधी एक बछिया पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आहट होने पर जब घरवाले गोशाला की तरफ भागे तो गुलदार बछिया को दबोचे हुए था। शोर मचाने पर गुलदार भागने के बजाय उल्टा पशु पालकों पर ही हमला करने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर ही वह जंगल की तरफ भागा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चमरिया गांव में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही बढ़ जाने से मवेशियों पर लगातार हो रहे हमलों से पशुपालक परेशान हैं। गुलदार के डर से शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने में भी लोग सावधानी बरत रहे हैं। ग्रामीणों को अपने मवेशियों के साथ परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। चिड़ियापुर रेंज के रेंजर महेश शर्मा ने कहा कि पिंजरा लगा दिया गया है। टीम चमरिया गांव और उसके आसपास के इलाकों में गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें