- कांग्रेस और सपा ने प्रदर्शन कर मांगा शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री का इस्तीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, बर्बतापूर्ण कार्रवाई व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें। संसद में शिक्षा प्रणाली व नीट पेपर लीक पर चर्चा की जाए। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व दायतित्वधारी संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम करेगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व हरिद्वार पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को कुचलने का कुप्रयास कर रही है। जिसे कांग्रेस जन व देश की जनता सहन नहीं करेगी। इस मौके पर ओपी चौहान, महेश प्रताप राणा, अंजू मिश्रा, लता जोशी, राजीव भार्गव, तरुण व्यास, अजय गिरी, उत्कर्ष वालिया, महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, सुनील कुमार, दीपक पांडेय, मनीष गुप्ता, करन सिंह राणा, ओम मलिक, शशि झा, दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।