फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फार्मेसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऋषिकुल राजकीय फार्मेसी के कर्मचारियों ने सौंपा विभागीय मंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों की कमी जल्द दूर करने और अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मंगलवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी पहुंचे। उन्होंने औषधी विशेषज्ञों और कर्मचारियोंं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें कर्मचारियों की कमी से संबंधित कई अन्य बिंदु शामिल किए। फार्मेसी के कर्मचारियों ने मंत्री को बताया कि कुल 23 पद स्वीकृत हैं। इनमें नौ पद पहले से रिक्त चल रहे हैं। वहीं 30 जून को ऑयल अटेंडेंट केके तिवारी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त पदों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के एकमात्र राजकीय फार्मेसी पर औषधियों के आपूर्ति का भार है। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण समस्या सामने आ रही है। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में कुल 13 कर्मचारियों के भरोसे प्रदेशभर में दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी है। इनमें तीन कर्मचारी गेट ड्यूटी, एक स्वच्छक के अलावा निर्माण और पैकिंग मेंं कुल 9 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। मंत्री मदन कौशिक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री की मौजूदगी में सेवानिवृत्त कर्मचारी को विदाईद भी दी गई। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय, प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा, सुनीता तिवारी, नंद किशोर तिवारी, विपिन बुटोला, सुभाष उनियाल, श्यामा, इंदु और सुभाष उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें