फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी का मोबाइल 1100 रुपये में खरीदना पड़ा भारी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चोरी का मोबाइल खरीदना एक युवक को भारी पड़ गया। जीआरपी हरिद्वार ने रेलवे स्टेशन से चोरी हुए मोबाइल के मामले में मोबाइल रखने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल कुमार निवासी बिजनौर यूपी हाल रावली महदूद सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने जानकारी दी कि अप्रैल 2025 में हरिद्वार रेलवे स्टेशन स्थित टिकट घर से गुजरात के राजकोट निवासी यात्री मुकेश का मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में जीआरपी थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जून 2025 में आरोपी आमिर निवासी सहारनपुर को विभिन्न चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किया गया मोबाइल उसने अपनी मजबूरी बताकर एक व्यक्ति को मात्र 1100 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही थी, लेकिन आरोपी मोबाइल को कभी बंद तो कभी चालू करता रहता था, जिससे उसकी सटीक लोकेशन मिलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में एसओजी की मदद से पुख्ता सूचना मिलने पर रावली महदूद से आरोपी कमल कुमार को चोरी का मोबाइल अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने आमजन से अपील की है कि सस्ते में मोबाइल या अन्य सामान खरीदने से बचें, क्योंकि यह न केवल आर्थिक नुकसान बल्कि जेल की हवा भी खिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें