हरिद्वार। ऋषिकुल बस स्टैंड पर बुधवार को एक परिचालक और रेंस्टोरेंट मालिकों के बीच मारपीट हो गई।
परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने कुछ की पिटाई कर दी। इसी बीच यहां से भाग रहे एक रेस्टोरेंट मालिक की तबियत बिगड़ गई। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यह चर्चा फैल गई कि व्यापारी की मौत मारपीट से हुई है।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार की दोपहर ऋषिकुुल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का एक परिचालक पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट पर दिलबाग खरीदने के लिए पहुंचा। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से दिलबाग पर दो रुपये अधिक मांगे। इस बात को लेकर परिचालक और रेस्टोरेेंट संचालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में परिचालक के नाक से खून निकल आया। जिसकी सूचना परिचालक ने पास में ही मौजूद पुलिस को दी। आरोप है कि परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों की पिटाई कर दी। इस दौरान एक रोस्टोरेंट संचालक वहां से भाग निकला। कुछ ही दूर पर जाकर उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में सचिन को उपचार के लिए मिशनरी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं। चर्चा फैल गई कि पिटाई से व्यापारी की मौत हुई है। लेकिन परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है लेकिन युवक की मौत का मारपीट की घटना से कोई सरोकार नहीं है।
...............................