फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती के समर्थन में व्यापार सलाहकार गुरुलाल सिंह का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रही मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पद्मावती का अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में दिल्ली से आए गुुरु लाल सिंह ने भी सांकेतिक अनशन किया। उन्होंने कहा कि सरकारों को गंगा के साथ-साथ पर प्राकृतिक जल स्रोतों को भी बचाने के लिए पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

साध्वी पद्मावती ने मातृ सदन में रविवार से गंगा के संरक्षण की मांग को लेकर अनशन शुरू किया था। बुधवार को दिल्ली से आए गुरु लाल सिंह ने मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेने के बाद पद्मावती के समर्थन में एक दिन का सांकेतिक अनशन किया । गुरुलाल सिंह अंतरराष्ट्रीय व्यापार सलाहकार के रूप में दिल्ली में काम करते हैं। वह पहले भी प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए आवाज उठा चुके हैं।
गुरु लाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से गंगा में अवैध खनन बढ़ रहा है, वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने सरकार से इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की बात कही। साध्वी पद्मावती ने कहा कि जब तक गंगा के लिए बलिदान दे चुके स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की सभी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि सरकारों को अब जागना होगा। गंगा का और ज्यादा दोहन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें