हरिद्वार। फिल्म अभिनेता आमिर खान की ओर से असहिष्णुता पर दिए गए बयान से गुस्साए भाजपाइयों ने उनके पोस्टर आग के हवाले कर अपना रोष जताया।
चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि किशन बजाज ने कहा कि भारत में रहकर यदि अभिनेता खुद को सुरक्षित नहीं समझते तो देश में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है।
पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा बिंदिया गोस्वामी ने कहा कि अभिनेता ने समाज हित में जो पहले अभियान चलाए थे तो क्या वह कमाई का जरिया रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा ने कहा कि फिल्म अभिनेता का बयान बेहद निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों में जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, बसंत अरोड़ा, अंकित जाटव, मनोज ठाकुर, विष्णु अरोड़ा, कमल गुप्ता, शहनवाज, शौकीन, मावध वेदी, विजेंद्र चौधरी, मोहित, पार्थ दुबे, दिव्यांश शर्मा, आकाश शर्मा, आशीष धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।