फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्राम पंचायतों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा देगा बीएसएनएल

Thu, 18 Jun 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों के लिए जारी किए सस्ते और किफायती प्लान
विज्ञापन

हरिद्वार। अब बीएसएनएल की ओर से ग्राम पंचायतों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा दी जाएगी। दूर संचार कंपनी की ओर से ग्रामीणों के लिए सस्ते और किफायती प्लान जारी किए हैं।
बीएसएनएल हरिद्वार बिजनेस एरिया के प्रमुख महाप्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि बीएसएनएल ने भारत सरकार की डिजिटल कनेक्टिविटी व संचार क्रांति पहल के तहत हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में एफटीटीएच (फाइबर टू दा होम) ब्रॉडबैंड सेवाओं का व्यापक विस्तार किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक भी उच्च गुणवत्ता वाली हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल की ओर से एफटीटीएच योजना से घर का वाई-फाई प्लान 399 प्रतिमाह, बीएसएनएन स्पार्क प्लान 449 रुपये प्रतिमाह, फाइबर बेसिक ओटीटी प्लान 599 रुपये प्रतिमाह, फाइबर सुपर स्टार प्रीमियम प्लस ओटीटी प्लान 999 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। सभी योजनाओं में अनलिमिटेड डेटा एवं अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल से स्वरोजगार अर्जित कर सकते हैं युवा
बीएसएनएल हरिद्वार बिजनेस एरिया के प्रमुख महाप्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण युवाओं व उद्यमियों को भारत नेट उद्यमी के रूप में जुड़ने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। इच्छुक व्यक्ति अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल फाइबर टू दा होम सेवाओं का विस्तार कर सकते हैं। स्वरोजगार के माध्यम से आकर्षक आय अर्जित कर सकते हैं। यह ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने व स्थानीय रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें