फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। घिस्सुपुरा में शुक्रवार रात में दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। शनिवार सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो चोरी का पता चला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हबीब निवासी घिस्सुपुरा की गांव में हबीब की स्टेशनरी की दुकान है। हबीब ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर लौट गया था। जब वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर गल्ले में रखे 25 हजार रुपये गायब थे। हबीब का कहना है कि उसने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक चोरी की घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदिग्ध को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें