पथरी। पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फेरूपुर में छापा मारा गया, जहां से फेरूपुर निवासी मनोज कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया। आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।