फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा बालक, चचेरा भाई सकुशल

Thu, 18 Jun 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सप्तऋषि के पास गीता कुटीर घाट की घटना, सर्च अभियान चला रही पुलिस
विज्ञापन

सप्तऋषि। गीता कुटीर घाट पर स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में एक आठ वर्षीय बालक बहकर लापता हो गया, जबकि उसका चचेरा भाई डूबने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-22 निवासी योगेश कुमार अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। स्नान के दौरान उनका पुत्र प्रियांशु (23) और भतीजा कुश शर्मा (8), पुत्र मुकेश कुमार, गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। बहाव में फंसने के बाद प्रियांशु को एक पत्थर का सहारा मिल गया, जिससे वह किसी तरह सुरक्षित किनारे पहुंच गया, जबकि कुश तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गीता कुटीर चौकी प्रभारी कविंद्र राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आपदा प्रबंधन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें