फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ रुपए में बुक किया था होटल का कमरा कक

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म के लिए आठ सौ रुपये में होटल का कमरा बुक किया गया था। होटल के रजिस्ट्रर में एंट्री भी नहीं की गई थी। पुलिस की पड़ताल में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी, होटल मालिक भाजपा नेता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास एक होटल में लेकर जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को दूर के रिश्ते का चाचा अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठाकर ले गया। मुख्य आरोपी के दोस्त ने एक अन्य की मदद से 800 रुपये में कमरा बुक कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी दबोच लिए थे। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि शहनवाज ने दुष्कर्म किया था, जबकि बाकी ने उसकी मदद की। छात्रा के बदहवास होने के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर भाग खड़े हुए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल स्वामी भाजपा नेता सुमित वालिया ने न तो आईडी प्रूफ लिया था और न ही होटल रजिस्ट्रर में एंट्री की थी। सुमित वालिया के खिलाफ भी इस मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें