फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक रिकाडिंग मशीन का पंपलिंग टूटने से बोगी हुई अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन से निकलकर टिबड़ी फाटक के पास ट्रैक रिकार्डिंग मशीन की पंपलिंग टूटने से एक बोगी ट्रेन से अलग हो गई। मशीन को पीछे लाकर बोगी को जोड़कर ट्रेन रवाना हुई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एक ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन से निकली। स्टेशन से निकलने के बाद करीब तीन किलोमीटर दूर टिबड़ी फाटक के पास ट्रैक रिकार्डिंग मशीन की एक बोगी अलग हो गई। घटनास्थल पर मौजूद समाज सेवी डॉ. एमआर वैद्य शर्मा ने बताया कि चलती ट्रेन से पीछे की बोगी अलग हो गई और अगला हिस्सा आगे निकल गया। रेलवे के अधिकारियों को पता चला तो ट्रैक रिकार्डिंग मशीन को पीछे लाकर बोगी को जोड़ा गया। बताया जाता है कि पंपलिंग टूटने के कारण ऐसा हुआ है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह से घटना के बारे में जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने रिसीब नहीं किया। वह बार बार फोन काटते रहे। उधर जीआरपी के एएसपी मनोज कत्याल का कहना है कि ट्रैक रिकार्डिंग मशीन में कुछ तकनीकी कमी आ गई थी, जो कुछ देर में दूर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें