फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला फतेहपुर के यात्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर यूपी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल में ठहरे फतेहपुर उत्तरप्रदेश के एक यात्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला निकलकर सामने आया है, हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार (46) खागा फतेहपुर उत्तर प्रदेश बदरीनाथ यात्रा से एक अक्तूबर को हरिद्वार पहुंचे और यहां रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में कमरा लेकर ठहर गए। वह अकेले थे। शुक्रवार की रात होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर पहुंची, जहां राजेश कुमार पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। अभी कारण साफ नहीं हो पाए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें