बहादराबाद। रिसर्च कॉलोनी के सामने गंगनहर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनूप पुत्र मुकेश निवासी फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह लोगों ने गंगनहर में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। जल और स्थानीय पुलिस की टीम ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान अनूप पुत्र मुकेश निवासी फिरोजाबाद के तौर पर हो गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संभवत: तीन से चार दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। पीछे से बहकर आया है। जांच की जा रही है।