फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होली पर रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बिशनपुर गांव में होली खेलने के दौरान रंग लगाने के विवाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष में हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव तक पहुंच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते और पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें