फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीबी फातिमा की शहादत की याद में लगाया रक्तदान शिविर

Thu, 12 Nov 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीबी फातिमा जहरा की शहादत की याद में बृहस्पतिवार को अंजुमन फरोग-ए-अजा की ओर से इमामबाड़ा अहबाबनगर में रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी बीबी फातिमा जहरा की शहादत की याद में संस्था की ओर से तीन दिन तक मजलिसों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर भी लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी की जिंदगी बचाने में योगदान देना है। नजीबाबाद से पहुंचे मौलाना आरिफ हुसैन ने मजलिस को संबोधित किया। सचिव फिरोज जैदी व कोषाध्यक्ष सैयद एहतेशाम अब्बास जैदी ने भी विचार रखे। ब्लड वॉलंटियर्स टीम के अनिल अरोड़ा, विक्रम रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान मो. जमा, जाफर हुसैन, इस्तेखार, शबीह हादी, अफसार, जिकरा नकवी, मोहसिन, फिरोज खान, अब्दुल्लाह, नरजिस फातिमा, बिलाल रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें