हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में गुरुकुल विद्यालय विभाग में हवन-यज्ञ किया गया। गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना की गई। साथ ही पौधारोपण भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, रणजीता, लव शर्मा, पार्षद नागेेंद्र राणा, आशीष चौधरी, दीपांशु शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, युधिष्ठिर वालिया आदि मौजूद रहे। संवाद