हरिद्वार। हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारियों ने 20 से 27 सितंबर तक रुद्रपुर में आयोजित होने वाली राज्य खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन किया। संघ के सचिव नवीन चौहान ने बताया कि 51 किलो भार वर्ग में पवन सिंह, 54 किलो में आशीष शर्मा, 57 किलो में संगीत जोशी, 60 किलो में विशाल सालार, 63 किलो में अनिकेत, 97 किलो में अमित लाल एवं 57 किलो नीरज शर्मा हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग, डॉ.प्रदीप कुमार, सुनीता चौधरी, राकेश चौधरी, सुधीर जोशी, शिखा चौहान, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद